सिद्धू के सलाहकारों के राष्ट्रविरोधी बोल, कैप्टन सिंह की नसीहत, बंद करवाएं इनके मुंह

Webdunia
रविवार, 22 अगस्त 2021 (20:30 IST)
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों द्वारा हाल ही कश्मीर पर दिए गए बयान से मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह नाराज हो गए हैं। उन्होंने टिप्पणी को देश की शांति बिगाड़ने वाला बताया है साथ ही संवेदनशील मुद्दों पर मुंह बंद रखने की नसीहत भी दी है।
 
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्विटर पर लिखा- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के सलाहकारों के कश्मीर और पाकिस्तान पर दिए गए बयानों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान घटिया और स्पष्ट रूप से राष्ट्रविरोधी हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान पंजाब और देश की शांति बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धू से नसीहत भरे अंदाज में कहा है कि इस तरह के बयानों पर लगाए लगाएं, इससे पहले कि वे देश के हितों को और अधिक नुकसान पहुंचाएं। 
 
क्या कहा था सिद्धू के सलाहकारों ने : सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने 17 अगस्त को कश्मीर को लेकर एक विवादित फेसबुक पोस्ट की थी। पंजाबी में लिखी इस इस पोस्ट में माली ने ने कश्मीर को एक 'अलग देश' बता दिया। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान ने कब्जा किया हुआ है।
 
इस पोस्ट के बाद भाजपा नेता विनीत जोशी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अकाली दल ने भी माली के इस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का कहना था कि माली का बयान शहीदों के परिवारों का अपमान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख