पंजाब के सीएम चन्नी का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 15% बढ़ेगा वेतन

Webdunia
मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (07:23 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पद संभालने के तुरंत बाद सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके मूल वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने फैसला किया। मुख्‍यमंत्री ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय समय के दौरान अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
 
चन्नी ने उन्हें सुबह 9 बजे तक कार्यालय पहुंचने और शाम को कार्यालय समय तक जनता के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया। बयान में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अनुशासन लाना है।
 
सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए चन्नी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने का निर्देश दिया।
 
उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की आधिकारिक घंटों के दौरान कार्यालयों में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, प्रशासनिक सचिवों और विभाग प्रमुखों को सप्ताह में दो बार औचक निरीक्षण करना चाहिए ताकि उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारियों पर नजर रखी जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख