पंजाब के पूर्व मंत्री अरोड़ा गिरफ्‍तार, अधिकारी को दे रहे थे 50 लाख की रिश्वत

Webdunia
रविवार, 16 अक्टूबर 2022 (10:55 IST)
चंडीगढ़। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने राज्य के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को उनके एक अधिकारी को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने की पेशकश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अरोड़ा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले का निपटारा करवाने के लिए अरोड़ा ने अधिकारी को रिश्वत की पेशकश की थी।
 
अरोड़ा पिछली कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री थे। वह आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में और उनके कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं के मामले में जांच के दायरे में हैं।
 
पंजाब सतर्कता ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अरोड़ा को इन मामलों में मदद करने के लिए एक सतर्कता अधिकारी को कथित तौर पर 50 लाख रुपए की रिश्वत की पेशकश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
कुमार ने बताया कि अरोड़ा ने कथित तौर पर जांच की निगरानी कर रहे सहायक महानिरीक्षक मनमोहन शर्मा से 14 अक्टूबर को संपर्क किया और मामलों से उनका नाम हटवाने के लिए उनसे मदद मांगी। पूर्व मंत्री ने एक करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी।
 
मुख्य निदेशक ने बताया कि उन्होंने पहले 50 लाख रुपए और बाकी राशि बाद में देने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने बताया कि शर्मा के अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद जाल बिछाकर अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया।
 
अरोड़ा को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह 50 लाख रुपए से भरा एक बैग देने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद इस साल जून में अरोड़ा भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court ने प्रोफेसर महमूदाबाद के खिलाफ मामले में SIT जांच की दिशा पर उठाए सवाल

उत्‍तर प्रदेश से लेकर हरिद्वार तक हिंसा की ये कौनसी छवि पेश कर रहे शिवभक्‍त कावड़िए?

इराक के एक और तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमला

अदालतों में टॉयलेट की कमी का मामला, रिपोर्ट दाखिल न करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

मोदी कैबिनेट की पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी, 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

अगला लेख