राधिका यादव हत्याकांड : ताना या रील, पिता ने क्यों ले ली अपनी ही बेटी की जान?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 (11:23 IST)
Radhika Yadav Murder case : हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। राधिका नेशनल लेवल की प्लेयर थी। इन्होंने कई मेडल भी जीते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह बेटी के बार बार रील बनाने और उसके टेनिस अकादमी चलाने से नाराज था। 
 
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक में स्थित दो मंजिला मकान में उस समय हुई जब 25 वर्षीय राधिका जब खाना बना रही थी। उसे पीछे से गोली मारी गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि राधिका के पिता 49 वर्षीय दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक पिता ने राधिका को 5 से अधिक गोलियां मारी हैं। घटना के समय राधिका की मां भूतल पर थीं। राधिका का भाई और चाचा कुलदीप भी घर पर ही मौजूद थे। पुलिस की एक टीम घर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बेटी के रील बनाने से नाराज था। उसने उसे कई बार रील बनाने से रोका भी था। लेकिन उसने अपने पिता की बात को अनसुना कर दिया।
 
पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया कि 3 माह पहले ही राधिका ने कंधे की चोट की वजह से टेनिस खेलना छोड़ दिया था। इसके बाद उसने अपने गांव वजीराबाद में टेनिस अकादमी शुरू कर दी थी। इस बात से वह खासा नाराज था। गांव वाले भी उसे ताना देते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है। इसी वजह से दोनों में बहस भी हुई थी। 
edited by : Nrapendra Gupta
photo : social media 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख