राहु का वृषभ राशि में प्रवेश फिल्म जगत के लिए इसलिए है घातक

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (14:30 IST)
राहु और केतु 23 सितंबर को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। राहु का वृषभ राशि में प्रवेश फिल्म जगत के लिए काफी घातक हो सकता है। वर्तमान में चल रहा घटनाक्रम भी इसी ओर इशारा कर रहा है।

18 वर्ष पूर्व 2002 में जब राहु वृषभ राशि में आए थे, तब भी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी घटना हुई थी। उस समय सलमान खान हिट एंड रन मामले में उलझे थे। उनकी कार ने मुंबई में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को  कुचल दिया था। 29 सितम्बर 2002 को घटना हुए थी, तब राहु रोहिणी नक्षत्र में था। इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।

डिवाइन एस्ट्रो हीलिंग के संचालक के कृष्णा गुरुजी कहते हैं कि वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र ऐश्वर्य, ग्लैमर, सौन्दर्य का कारक होता है। फिल्मी दुनिया भी शुक्र से ही संबंधित है। दरअसल, राहु जब राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव कुछ माह पहले ही दिखना शुरू हो जाता है। राहु ड्रग यानी नशे, जुए आदि के भी कारक हैं।

कृष्णा गुरुजी बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन और सुशांत सिंह राजपूत की हत्या को लेकर मचे बवाल को भी राहु के राशि परिवर्तन से ही जोड़कर देखते हैं। वे कहते हैं कि यदि हम देखें तो कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री के हालात ठीक नहीं हैं। कई सितारों का ड्रग कनेक्शन में नाम आ चुका है। इनमें दीपिका पादुकोण, रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर एवं अन्य कई नाम सामने आए हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के प्रसिद्ध धर्मा प्रोडक्शन पर भी अंगुलियां उठने लगी हैं।

राहु का एक और असर होता है। जिसे आप पसंद करते हैं, उसे नापसंद करने लगते हैं। कई फिल्मी हस्तियों की इन दिनों यही स्थिति है। प्रशंसक जिन्हें सिर-आंखों पर बैठाते थे, वही अब उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। कोई पुरानी बात निकलकर आती है, जिसे आप भूल गए होते हैं। वो व्यक्ति की तकलीफ का कारण बनती है। जैसे- दीपिका पादुकोण की तीन साल पुरानी ड्रग की चैट और करण जौहर की ड्रग पार्टी।

वर्तमान में राहु मृगशिरा नक्षत्र में जिसके स्वामी मंगल है। बड़े-बड़े नाम वाले सितारे अर्श से फर्श पर आ सकते हैं। यूं कहें कि पूरे बॉलीवुड पर इसका नकारात्मक असर हो सकता है। 
कृष्णा गुरुजी कहते हैं कि दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह की कुंडली का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि उनकी कुंडली में बंधन योग है। बंधन योग व्यक्ति से विदेश यात्रा भी करवाता है, लेकिन इस समय शुक्र राहु से प्रभावित हैं, जो कि कारावास का कारक है। ऐसी स्थिति में इन्हें जेल में भी जाना पड़ सकता है।

वे कहते 23 नवंबर को गुरु के राशि परिवर्तन होने तक का वक्त इनके लिए शुभ नहीं है। वे कहते हैं कि  27 जनवरी के बाद राहु चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में जाकर और भयानक हो जाएगा। राहु, सूर्य और चंद्र के साथ ग्रहण योग  बनाता है। अत: परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवाई हमलों में ढेर हुआ हमास का चीफ मोहम्मद सिनवार, बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

नाथूराम गोडसे का वंशज है कोर्ट में केस करने वाला, सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी का दावा, शिवसेना नेता ने दी मुंह पर कालिख पोतने की धमकी

Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब

3 भारतीय ईरान में किडनैप, मांगी करोड़ों की फिरौती, एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का किया था वादा, पढ़िए पूरी कहानी

शशि थरूर के बयान पर क्‍यों भड़के कांग्रेस नेता उदित राज, बोले- भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए

सभी देखें

नवीनतम

तेलंगाना में 830 किलो गांजा जब्त, 4 करोड़ से ज्‍यादा है कीमत, 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS समेत 38 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Delhi Airport शीर्ष 10 बड़े हवाई अड्डों में शामिल

Weather Update : दिल्ली में आंधी-बारिश का अनुमान, यलो और ऑरेंज अलर्ट, राजस्‍थान में भीषण गर्मी

Coronavirus की नई लहर के बीच WHO का अलर्ट, देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 1000 के पार

अगला लेख