मध्यप्रदेश कांग्रेस को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं, वचन पत्र से 'चेहरा' गायब

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (13:11 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में जहां कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के वचन पत्र से ही नेता राहुल गांधी का 'चेहरा' गायब है। 
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पूर्व ने घोषणा की थी कि वह उपचुनाव में 28 सीटों के लिए 28 वचन पत्र जारी करेगी। बुधवार को कांग्रेस ने वचन पत्र जारी भी किया है।
 
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट के लिए जो वचन पत्र जारी किया है, उसमें राहुल गांधी का फोटो नहीं है। वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजयसिंह का फोटो भी वचन पत्र से गायब है। 
 
इस वचन पत्र पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ तथा सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्‍डू का फोटो हैं। लेकिन, वचन पत्र पर राहुल गांधी का फोटो न होना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम आदमी को भी खटक रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या राहुल गांधी अब चुनाव जिताऊ नहीं रहे? क्या कांग्रेस को अब राहुल पर भरोसा नहीं रहा?
क्या कहा माणक अग्रवाल ने : कांग्रेस के नेता माणक अग्रवाल ने राहुल गांधी और दिग्विजय का फोटो वचन पत्र पर न होने से नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी और दिग्विजय की बदौलत ही कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेताओं का फोटो वचन पत्र पर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस को नुकसान ही होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा नेता शाजिया इल्मी पर 25000 का जुर्माना, याचिका में छिपाए थे तथ्य

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

जामनगर से द्वारका, 170 किलोमीटर की पदयात्रा पर अनंत अंबानी

बिहार में है शराबबंदी, फिर भी 9 साल में चली गई 190 लोगों की जान

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

सभी देखें

नवीनतम

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

Weather Update : राजस्थान के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर : राहुल गांधी

आपके मरने से किसी को खुशी नहीं होती, अमित शाह ने नक्सलियों से हथियार डालने का आग्रह किया

गृहमंत्री अमित शाह के छ्त्तीसगढ़ दौरे से पहले 86 नक्सलियों ने किया सरेंडर

अगला लेख