Hanuman Chalisa

चलती ट्रेन में घुसी पटरी, एक यात्री की मौत, दो घायल

Webdunia
शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (12:00 IST)
लखीसराय। बिहार में पूर्व-मध्य रेलवे के क्यूल-जमुई रेलखंड पर 15027 अप हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक यात्री डिब्बे में शनिवार को तड़के रेल पटरी के प्रवेश कर जाने से एक यात्री की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर ने यहां बताया कि हटिया से गोरखपुर जा रही 15027 अप हटिया गोरखपुर एक्सप्रेस के यात्री डिब्बे में क्यूल पूर्वी केबिन के निकट रेल पटरी को बदलने के लिए रखा गया था। पटरी चलती ट्रेन से टकराकर डिब्बे में प्रवेश कर गई। इस दुर्घटना में यात्री मंगल सेठ (50) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य यात्री त्रिदेव सहनी और मुकेश कुमार घायल हो गए। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
ठाकुर ने बताया कि ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से क्यूल-जमुई रेलखंड पर करीब 3 घंटों तक परिचालन बाधित रहा। घटना की जानकारी के बाद रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त यात्री डिब्बे को अलग कर परिचालन शुरू कराया।
 
इसी बीच रेल प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार शाम बिहार सरकार की ओर से रेलवे को अलर्ट किया गया था कि अर्जुन कोड़ा नामक नक्सली ने रेलवे को निशाना बनाने की धमकी दी है। संभवत: उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख