राज ठाकरे का दावा, 135 मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर हुई अजान, तेज आवाज में अजान तो हनुमान चालीसा का पाठ होगा

Webdunia
बुधवार, 4 मई 2022 (13:25 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को कहा कि जहां आवाज तेज हुई, वहां एमएनएस कार्यकर्ता नमाज पढ़ेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि 90 फीसदी मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर अजान नहीं हुई। हालांकि 135 मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर अजान हुई, जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। 
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगातार फोन आ रहे हैं। कई स्थानों पर हमारे कार्यकर्ताओं को ‍पुलिस ने हिरासत में लिया है। एमएनएस कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। राज ठाकरे ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों पर आवाज कम होनी चाहिए। मस्जिदों पर से भी लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए। यह धार्मिक नहीं सामाजिक मुद्दा है। मैं महाराष्ट्र में शांति चाहता हूं। 
 
उन्होंने कहा कि 135 मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर अजाद हुई। इससे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना हुई है। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर हटने तक हनुमान चालीसा जारी रहेगी। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करवा रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटाने की कार्रवाई की राज ठाकरे सराहना कर चुके हैं। वे विशेष ट्रेन के माध्यम अपने कार्यकर्ताओं के साथ योगी को धन्यवाद देने उत्तर प्रदेश भी जाने वाले हैं। वे वहां अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन भी करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख