Hanuman Chalisa

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (14:29 IST)
जयपुर। पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में मानसून के फिर सक्रिय होने से ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में सामान्य से 10 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। भरतपुर जिले के बयाना और अजमेर के अराई में आज सुबह 8:30 बजे तक 10-10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राजसमंद के नाथद्वारा में 8 सेंटीमीटर, अजमेर में 7 सेंटीमीटर, अजमेर के केकडी में 7 सेंटीमीटर, सिरोही जिले के पिंडवाडा में 7 सेंटीमीटर, उदयपुर के गोगुंदा में 7 सेंटीमीटर, अजमेर के भिनाय में 7 सेंटीमीटर, चित्तोडगढ़ के बेगू में 6 सेंटीमीटर, सवाईमाधोपुर में 6 सेंटीमीटर, अजमेर के नसीराबाद में 6 सेंटीमीटर, श्रीगंगानगर में 6 सेंटीमीटर, गिओला में 6 सेंटीमीटर, पिंसागन में 5 सेंटीमीटर, सरवार में 5 सेंटीमीटर, राजधानी जयपुर के फागी में 5 सेंटीमीटर, भरतपुर के वैर में 5 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के कांवा में 5 सेंटीमीटर, अजमेर के विजयनगर में 5 सेंटीमीटर और अन्य स्थानों पर एक से चार सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के अनुसार अजमेर में अधिकतम तापमान में सामान्य से 10 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट के साथ 26 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया वहीं चूरू में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सैल्सियस की गिरावट, बीकानेर में 7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट के साथ 31 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर और चित्तोडगढ़ में अधिकतम तापमान में चार-चार डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
 
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश होने संभावना जताई है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख