मणिपुर में नए नियमों से हजारों राजस्थानी परेशान

Webdunia
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (18:09 IST)
जयपुर। इंडियन सिटीजंस फोरम ने मणिपुर में इनर लाइन परमिट सिस्टम को वापस लेने की मांग करते हुए कहा है कि इसकी वजह से हजारों राजस्थानी एवं दूसरे प्रांतों के लोग परेशान हो रहे हैं।

फोरम के संयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया कि मणिपुर में वर्षों से दूसरे प्रांत के लोग रह रहे हैं जिनका स्थानीय लोगों से बहुत तालमेल है, लेकिन अब उन्हें इनर लाइन परमिट सिस्टम लागू होने के बाद मणिपुर में जाने का परमिट लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अपने ही देश में अपने ही नागरिकों से यह भेदभाव देश की एकता अखंडता को और नुकसान पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा कि मणिपुर में इससे पहले दूसरे प्रांतों के लोगों के प्रति दुराव नहीं था लेकिन इस सिस्टम को लागू करने के बाद विभाजित रेखाएं स्पष्ट दिखाई देने लगी है। कल ही अस्थायी आईएलपी परमिट लेने के बाद कलकत्ता निवासी निलेश बापू राव जाधव की तूलीहाल एयरपोर्ट पर हत्या कर दी गई।

शर्मा ने कहा कि मणिपुर में रहने वाले गैरस्थानीय भारतीय नागरिकों को इस नए नियम से प्रताड़ित किया जा रहा है तथा पर्यटक परमिट लेने के लिए बाध्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि नागरिकता का मामला केंद्र से जुड़ा हुआ है लेकिन अब मणिपुर में मामला उल्टा हो गया है। केंद्र सरकार भी देश में सभी के लिए एक कानून बनाने के पक्ष में है लेकिन मणिपुर में यह भेदभाव देखा जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख