Hanuman Chalisa

राम रहीम को बड़ा झटका, पुलिस के शिकंजे में एक और 'खास'

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (08:03 IST)
चंडीगढ़। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उस समय बड़ा झटका लगा जब पुलिस ने उसके एक और करीबी पवन इंसा को गिरफ्तार कर लिया।
 
पंचकूला के पुलिस उपायुक्त मानबीर सिंह ने कहा कि पवन इंसा को (पंजाब में) लालरु के समीप से पकड़ा गया। वह दो महीने से भी अधिक समय से फरार चल रहा था। पवन को हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल ने जहां से पकड़ा, वह यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर है।
 
सिंह ने कहा कि ‘उसे सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। हम बाद में ब्योरा साझा करेंगे। पवन इंसा पर पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद कथित रुप से हिंसा भड़काने को लेकर मामला है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

अगला लेख