Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होगा : डॉ. रामविलास वेदांती

Webdunia
रविवार, 2 सितम्बर 2018 (16:50 IST)
जयपुर। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अगले साल आम चुनावों से पहले शुरू होने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए हिन्दू और मुसलमानों को एक होना पड़ेगा।
 
 
'मिशन मोदी अगेन पीएम' अभियान के सिलसिले में यहां आए पूर्व सांसद वेदांती ने कहा कि इस्लाम को हिन्दुओं से खतरा नहीं है इसीलिए विश्व के मुसलमान भारत के साथ समझौता करके अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द चाहते हैं। वेदांती के अनुसार यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं है, जब अयोध्या में मंदिर बनना शुरू होगा।
 
उन्होंने इस मामले में आध्यात्मिक गुरु श्री श्रीरविशंकर की भूमिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि श्रीश्री रविशंकर कौन होते है समझौता करवाने वाले? संघर्ष हमने किया, श्रीश्री कहां से आ गए? उन्होंने कहा कि एनजीओ चलाने वाले इस मामले में कुछ नहीं कर सकते।
 
वेदांती ने कहा कि शिया समुदाय ने लिखकर दे दिया है कि वे मस्जिद लखनऊ में बनाना चाहते हैं और इसके लिए हम तैयार हैं। मस्जिद या तो अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर शाहनवा में बन सकती है और या फिर लखनऊ के शिया बहुल क्षेत्र में बन सकती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु के CM विजय फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 144 विधायकों ने किया समर्थन

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

जानलेवा तरबूज! मुंबई के बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की मौत

LIVE: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

भोपााल में मुस्लिम युवक से मारपीट पर बवाल, भीड़ का पथराव, पुलिस ने छोड़े़ आंसू गैस के गोले

अगला लेख