झारखंड में लड़की से दुष्‍कर्म और हत्या मामले में 14 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 5 मई 2018 (17:38 IST)
चतरा। झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को 18 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने और आग लगाकर उसे मार देने के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में बुरी तरह से झुलसी लड़की को डॉक्टरों ने शुक्रवार को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।


चतरा के उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि घटना में शामिल 14 लोगों को बीती रात से अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी धानु भुइयां सहित 6 अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा गया है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने घटना की कड़ी निंदा की है। दास ने एक बयान में कहा कि वे इस जघन्य घटना से हैरत में हैं और इस तरह के वीभत्स कृत्यों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भुइयां और उसके साथियों ने लड़की के घर को जला दिया। आरोपी ने इससे 1 दिन पहले उससे कथित तौर पर बलात्कार किया था। पीड़ित परिवार ने हालांकि आरोप लगाया कि आरोपियों ने 18 वर्षीय लड़की को आग लगा दी। लड़की से बलात्कार की सूचना मिलने पर चतरा जिले के इतखोरी थानांतर्गत परसोनी गांव में शुक्रवार को एक पंचायत हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंचायत ने आरोपी पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और उसे 100 उठक-बैठक करने का आदेश दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी हालांकि पंचायत का आदेश मानने की जगह अपने लोगों के साथ लड़की के घर में घुस गया और उसके माता-पिता पर हमला किया और उसे आग लगा दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम लड़की को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी के साथ लड़की के संबंध थे, पुलिस ने कहा कि वह सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ ने बताया आसिम मुनीर को पदोन्नत करने का फैसला किसका था...

इंदौर के कारोबारी संगठन का बड़ा फैसला, चीन और बांग्लादेश में बने कपड़े बेचे तो 1.11 लाख रुपए जुर्माना

Delhi NCR Weather : दिल्ली- NCR में आंधी का कहर, बारिश के साथ गिरे ओले, टूटे पेड़, 2 की मौत

Operation Sindoor : सांबा सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में थे 45-50 आतंकी, BSF ने भारी गोलाबारी कर दिया था मुंहतोड़ जवाब

मध्यप्रदेश देश का दिल है, इसकी धड़कनों में प्रदेश की आहट होना चाहिए : मोहन यादव

अगला लेख