मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर से बलात्कार

Webdunia
शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (14:50 IST)
नोएडा। नोएडा में शादी का झांसा देकर एक महिला प्रोफेसर से बलात्कार की घटना सामने आई है। कानपुर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाली प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर एक युवक ने नोएडा बुलाया और सेक्टर-26 स्थित एक गेस्ट हाउस में उससे बलात्कार किया। युवक ने उसकी अश्लील सीडी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
 
घटना की रिपोर्ट युवती ने थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि राजस्थान के सीकर जनपद की रहने वाली महिला की दोस्ती राजस्थान के सीकर के ही रहने वाले शुभम शर्मा से थी। शुभम अमेरिका में रहता है। वह दिसंबर माह में 15 दिन की छुट्टी पर भारत आया।
 
उन्होंने बताया कि शुभम ने महिला को को 27 दिसंबर को सगाई करने के लिए नोएडा बुलाया। नोएडा में शुभम की बहन रहती है। उसने कहा कि वह अपनी बहन की उपस्थिति में उसके साथ सगाई करेगा।
 
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का आरोप है कि शुभम ने उसके रहने की व्यवस्था एक गेस्ट हाउस में की। वहां उसने महिला से बलात्कार किया तथा उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

अगला लेख