झारखंड में 10 लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर की हत्या

Webdunia
बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (16:50 IST)
चतरा। झारखंड में चतरा जिले के नक्सल प्रभावित लावालौंग थाना क्षेत्र में मंगलवार को 10 लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर परमजीत उर्फ सोनू दास की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नक्सली परमजीत का शव पुलिस ने टिकदा गांव के समीप जंगल से बरामद किया है।

मृतक परमजीत उर्फ सोनू दास माओवादी संगठन के लिए काम करता था। हालांकि उसने हाल के दिनों में संगठन से हटकर झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नाम से अपना संगठन खड़ा किया था, जिसके बाद क्षेत्र में विकास योजनाओं में लगे ठेकेदारों, कोयला व्यवसायियों के अलावा कोयलांचल में आतंक फैलाकर लेवी वसूलने की फिराक में जुटा था। परमजीत की हत्या के बाद इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर खूनी संघर्ष होने की आशंका भी जताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि अन्यत्र हत्या करने के बाद शव को टिकदा गांव के पास जंगल में फेंक दिया गया है। परमजीत के कमर एवं सीने में गोली लगने के निशान मिले हैं। परमजीत दास काफी पहले से नक्सली संगठन में सक्रिय था। वर्ष 2017 में उसने भाकपा माओवादी संगठन को छोड़ जेजेएमपी बनाया।

2018 में परमजीत दास चतरा के प्रतापपुर में ज्यादा सक्रिय था। चतरा और पलामू के अलावा बिहार के गया सीमावर्ती क्षेत्र में भी वह सक्रिय था। विभिन्न थानों में परमजीत दास के खिलाफ कई मामले दर्ज थे।

इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया या फिर इसके पीछे अपराधियों का हाथ है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

‘ऑपरेशन महादेव’, जानिए कैसे मिला सेना के अभियान को यह कोड नेम, क्या है महत्व

कौन हैं प्रणीति शिंदे, जिसने ऑपरेशन सिंदूर को बताया तमाशा, क्‍या है राहुल गांधी से उनका कनेक्‍शन?

कैसे हुई पहलगाम के गुनहगारों की पहचान, अमित शाह ने लोकसभा में बताया

सोता रहा डॉक्टर, चली गई मरीज की जान, मेरठ मेडिकल कॉलेज में घोर लापरवाही

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने नहीं दिया मौका, क्या बोले मनीष तिवारी

अगला लेख