कर्नाटक में महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर 1 दिन में 8.84 करोड़ का खर्च

Webdunia
मंगलवार, 13 जून 2023 (19:37 IST)
karnataka: कर्नाटक में 'शक्ति योजना' (Shakti Yojana) के तहत सोमवार को साधारण सरकारी बसों (government buses) में महिलाओं की मुफ्त यात्रा से राज्य सरकार के खजाने पर 8.84 करोड़ रुपए का बोझ पड़ा। परिवहन विभाग ने यह जानकारी दी। इस योजना की शुरुआत के पहले दिन विभाग ने 1.40 करोड़ रुपए का व्यय वहन किया था।
 
विभाग के अनुसार महज 2 दिनों में इस योजना पर कुल 10.24 करोड़ रुपए का खर्च आया है। यह चुनाव से पहले का कांग्रेस का एक अहम वादा था। परिवहन विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम को 3.58 करोड़ रुपए का यहां (बेंगलुरु में) सरकारी बसों का परिचालन करने वाले बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन परिवहन निगम को 1.75 करोड़ रुपए का, उत्तर-पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम को 2.11 करोड़ रुपए का तथा कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम को 1.40 करोड़ रुपए का खर्च उठाना पड़ा है।
 
परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यदि सोमवार के आंकड़े को आधार बनाकर देखा जाए तो इस योजना पर सालाना 3,200 से 3400 करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है।(भाषा)(फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

तेज प्रताप ने लालू यादव को लेकर क्या कहा, किसे बताया जयचंद जैसा लालची?

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

अगला लेख