Dharma Sangrah

केरल के एक थाने की सुरक्षा में तैनात किए गए कई 'सांप', जानिए पुलिस वालों को किनसे चाहिए 'सुरक्षा'?

Webdunia
गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (18:53 IST)
इडुक्की (केरल)। पुलिसकर्मी आमतौर पर समाज के प्रहरी माने जाते हैं, लेकिन यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि केरल में ‘सांप’ इन कानून का पालन कराने वालों के रक्षक के रूप में सामने आए हैं। हालांकि रबर से बने ये सांप असली ना होकर, केवल उनके प्रतिरूप हैं। इडुक्की में जंगली इलाके के पुलिस थाने में बंदरों के खतरे से खुद को बचाने के लिए पुलिस विभाग को एक अनोखा विचार सूझा।
 
पुलिसकर्मी यहां केरल-तमिलनाडु सीमा पर स्थित कंबुमेट्टू पुलिस थाने के आसपास सांपों के प्रतिरूप (रबर से बना नकली सांप) का इस्तेमाल बंदरों को डराने के लिए करते हैं।
 
यह तरकीब अब तक सफल रही है। चीन में निर्मित ये नकली सांप, असली सरीसृप से मिलते-जुलते हैं। पुलिस थाने में नकली सांपों को विभिन्न स्थानों मसलन इमारत, जंगलों और पेड़ की शाखाओं आदि पर रखा गया है।
 
पुलिसकर्मियों ने संपत्ति की रखवाली करने वाले एक स्थानीय पहरेदार की सलाह पर सांप की प्रतिकृतियों का इस्तेमाल किया, यह पहरेदार जंगली जानवरों को दूर रखने के लिए पहले से ही इस उपाय का इस्तेमाल कर रहा था।
 
कंबुमेट्टू के उपनिरीक्षक पीके लालभाई ने कहा कि रबर से बने नकली सांप जगह-जगह रखने का यह फायदा हुआ कि इन्हें देखने के बाद किसी भी बंदर ने पुलिस थाने के पास आने की हिम्मत नहीं दिखाई। बंदर गलती से इन प्रतिरूपों को असली सांप समझ लेते हैं।
 
एक अन्य पुलिसकर्मी सुनीश ने कहा कि बंदर कुछ वर्षों से थाने में कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर रहे थे। सुनीश ने कहा कि पहले बंदर समूह में आया करते थे, थाना परिसर में घुसकर सब्जियों की क्यारी को नष्ट कर देते थे। लेकिन रबर के नकली सांपों को लगाने के बाद उनका आना उल्लेखनीय रूप से कम हो गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज खान

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर लगाए बड़े आरोप- सवाल पूछने पर गाली दिया जाएगा, चप्पल से पिटवाया जाएगा

Delhi Blast मामले में नया खुलासा, धमाके वाली जगह मिले 9 MM के कारतूस, आखिर क्या था डॉ. उमर का टारगेट

सीएम योगी की निगरानी में अयोध्या में होगा भव्य कार्यक्रम, 6000 विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

झारखंड में 25 वर्षों के विकास का रोडमैप तैयार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी 8799 करोड़ की सौगात

अगला लेख