जौनपुर जिला जेल में बवाल, कैदी की मौत के बाद तोड़फोड़ और आगजनी

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (18:45 IST)
जौनपुर। जिला कारागार में निरुद्ध दोहरा आजीवन कारावास पाए कैदी बागेश मिश्र उर्फ सरपंच की शुक्रवार को हुई मौत के बाद आज जेल में कैदियों के बीच गुस्सा फूट पड़ा। कैदियों ने जमकर बवाल मचाया। तोड़फोड़ के साथ ही जेल अस्पताल और कई बैरकों में आग लगा दी। स्थिति पर काबू पाने के लिए जेल प्रशासन ने भारी फोर्स बुला लिया है।

खबरों के मुताबिक, मृतक कैदी बागेश के भाई अनिल कुमार मिश्र ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। स्थिति पर काबू पाने के लिए जेल प्रशासन ने की ओर से गेट बंद कर आंसूगैस के गोले छोड़े गए।

बनीडीह गांव निवासी बागेश मिश्र को जिला अदालत ने गत पांच जनवरी को हत्या व अनुसूचित जाति उत्पीड़न निवारण एक्ट में दोहरे आजीवन से दंडित किया था, तभी से वह जिला जेल में निरुद्ध था। उसे काफी समय से मधुमेह के साथ ही श्वांस संबंधी बीमारी थी।

फिलहाल ड्रोन कैमरे से कैदियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन की टीम कैदियों को लाउडस्पीकर के जरिए शांत करने की कोशिश में जुटी है। इसकी सूचना कारागार मुख्यालय को भी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख