Festival Posters

सबरीमाला मंदिर के द्वार 16 सितंबर को खुलेंगे

Webdunia
गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (23:49 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में पिछले महीने आई विनाशकारी बाढ़ के कारण बंद पड़े सबरीमाला मंदिर के द्वार मलयालम महीने 'कान्नी' के दौरान होने वाली 5 दिवसीय परंपरागत पूजा के लिए 16 सितंबर को खोले जाएंगे। बाढ़ के दौरान श्रद्धालुओं पर लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
 
हालांकि श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहन समेत निजी वाहनों को केवल निलक्कल आधार शिविर तक ही जाने की अनुमति होगी। केरल राज्य सड़क परिवहन की बस लोगों को पंपा नदी के किनारे तक पहुंचाएगी, जहां से श्रद्धालु मंदिर के लिए रवाना हो सकते हैं।

बाढ़ के कारण पंपा नदी के किनारे तीर्थयात्रियों के लिए की गई सारी व्यवस्थाएं तबाह हो गई थीं जिसके चलते मंदिर की देखभाल करने वाले त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने पिछले महीने ओणम पर्व के लिए मंदिर की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। मंदिर 21 सितंबर तक खुला रहेगा।
 
बाढ़ के बाद की स्थिति की समीक्षा करने के लिए पंपा में एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद टीडीबी के अध्यक्ष एम. पद्मकुमार ने कहा कि अय्यप्पा भक्त 'कान्नी' पूजा के दौरान पूजा करने के लिए मंदिर जा सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप बोले- ईरान करना चाहता है समझौता, लेकिन डर रहा; अमेरिका जीत के करीब

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

क्या थी इजराइल की ‘डेकैपिटेशन स्ट्राइक’, कैसे नेतन्याहू ने ट्रंप को अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के लिए मनाया?

क्या ईरान ने मार गिराया अमेरिकी F-18 विमान, IRGC ने जारी किया वीडियो

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, जारी किया F-18 पर हमले का वीडियो, 26 मार्च की बड़ी खबरें

अगला लेख