Hanuman Chalisa

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश से महिलाओं को रोका, तीन गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (18:21 IST)
सबरीमाला। केरल के सबरीमाला मंदिर में पूजा करने के लिए आईं महिला श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के प्रयास को शनिवार को एक बार फिर से विफल कर दिया गया। पंबा से शनिधानम की ओर आने वाली दो महिलाओं को माराक्कुट्टम के पास रोका गया और उन्हें वापस भेज दिया, जबकि पुलिस ने महिलाओं को रोकने के आरोप में तीन श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर लिया।
 
श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि आंध्रप्रदेश निवासी महिलाएं विश्व प्रसिद्ध मंदिर की परंपराओं और रीति-रिवाजों के मिथक को तोड़ने के लिए पुलिस के ‘मौन’ समर्थन के साथ पदयात्रा कर रही थीं।
 
श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि पुलिस सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत देने संबंधी आठ सितंबर के उच्चतम न्यायालय के फैसले के नाम पर मंदिर की परंपराओं को तोड़ने के प्रयास में लगी हुई है।
 
इस बीच, पुलिस ने तीन श्रद्धाओं को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने महिलाओं के प्रवेश का विरोध किया और उनका रास्ता अवरुद्ध किया। गिरफ्तार लोगों को पंबा पुलिस थाने ले जाया गया। बाद में दो महिलाओं को पंबा में पुलिस गार्ड रूम में ले जाया गया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

गुजरात के राज्यपाल का प्रेरणादायी निर्णय, ईंधन बचाने के लिए अहमदाबाद से कुरुक्षेत्र तक ट्रेन में किया सफर

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

अगला लेख