किशोरी से दुष्‍कर्म और धमकी के आरोप में बर्खास्त पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (01:07 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। एक किशोरी के साथ बलात्कार करने और उसे धमकी देने के आरोप में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिसंबर 2008 में नवी मुंबई पुलिस में भर्ती हुआ था और 2017 में फिरौती के लिए अपहरण और जबरन वसूली के मामले में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

नवीं मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) महेश दुर्ए ने बताया कि मामले की जांच तब शुरू हुई जब पीड़िता ने पिछले साल 14 दिसंबर को नेरूल पुलिस को बताया कि उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया था और आरोपी व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी होने का दावा किया गया था।

उन्होंने कहा, बलात्कार और आपराधिक धमकी के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करने के बाद, स्थानीय पुलिस थाने और अपराध शाखा यूनिट 2 की टीमों ने 40 से 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल करके जांच शुरू की।

उन्होंने कहा, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में सक्रिय 10 से 15 अपराधियों के विवरण की जांच के बाद हमने अंधेरी के आरोपियों पर ध्यान केंद्रित किया। हमने पाया कि आरोपी दिसंबर 2008 में नवी मुंबई पुलिस में भर्ती हुआ था और 2017 में फिरौती के लिए अपहरण और जबरन वसूली के मामले में उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

अगला लेख