संकल्प पूरा होने पर बिहार के डिप्टी सीएम ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सिर मुंडवाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 जुलाई 2024 (11:59 IST)
अयोध्या (यूपी)। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बुधवार को अयोध्या में सुबह अपनी पगड़ी उतार दी और सिर मुंडवाने के बाद सरयू नदी में स्नान किया। चौधरी का मानना है कि नीतीश के 'इंडिया' छोड़कर वापस राजग में आने से उनका संकल्प पूरा हो गया है। चौधरी ने बातचीत में कहा कि हमारी प्रतिबद्धता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की थी।
 
चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़कर विपक्ष के 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलाइंस' (इंडिया) में शामिल होने के बाद पगड़ी पहनना शुरू किया था और उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक कुमार मुख्यमंत्री पद से हट नहीं जाते, तब तक वे पगड़ी नहीं उतारेंगे।
 
चौधरी का मानना है कि नीतीश के 'इंडिया' छोड़कर वापस राजग में आने से उनका संकल्प पूरा हो गया है। चौधरी ने बातचीत में कहा कि हमारी प्रतिबद्धता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की थी। मेरा संकल्प गत 28 जनवरी को पूरा हो गया, क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों के समूह इंडिया से अलग होकर हमारे (राजग) साथ आ गए और हमारे मुख्यमंत्री बन गए इसलिए मैंने अपनी पगड़ी खोल दी है।
 
अयोध्या दौरे पर चौधरी के साथ बिहार के कुछ मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी थे। सरयू नदी में स्नान करने के बाद चौधरी ने हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

क्या है ‘धर्मान्तरण’ का असली एजेंडा, कहीं सॉफ्ट कन्वर्शन तो कहीं सामुहिक धर्मपरिवर्तन, समझिए क्या है ‘धर्मसंकट’

केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

भारत में Tesla Car इतनी महंगी क्‍यों, एलन मस्क ने बताई वजह, भारत में खरीदें या अमेरिका से लाएं अपनी टेस्‍ला?

गेट आउट! सपा सांसद इकरा हसन ने कहा- सहारनपुर ADM ने की बदसलूकी, जांच के आदेश

इराक के मॉल में भीषण आग, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

अगला लेख