संजय राउत का सवाल, सांसद मोहन डेलकर की मौत पर खामोशी कैसे छाई है?

Webdunia
रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (15:05 IST)
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जिन लोगों ने हंगामा किया था वे दादर एवं नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत पर खामोश क्यों हैं।
 
केंद्रशासित प्रदेश से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके पाए गए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से गुजराती भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
 
शिवसेना के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम ‘रोकटोक’ में राउत ने कहा कि एक अभिनेता की मौत और एक अभिनेत्री द्वारा कराए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाने के मामले ने खूब सनसनी पैदा की, लेकिन सात बार लोकसभा के सदस्य रहे डेलकर की संदिग्ध परिस्थियों में मौत पर खामोशी कैसे छाई है।
 
उन्होंने कहा कि डेलकर जिनके दिल्ली और गुजरात में मकान हैं, ने सोचा होगा कि मुंबई पुलिस उनके सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करेगी और गुनहगार को पकड़ेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने शून्यकाल के दौरान लोकसभा में उठाया मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का मुद्दा

Air India के विमान में बम रखे होने की मिली सूचना, उड़ान वापस लौटी मुंबई

मुंबई में गर्मी का कहर, अहमदाबाद की ये तरकीब बचा सकती है मुंबईकरों की जान!

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा का हंगामेदार आगाज, चैपियंस ट्राफी जीतने पर टीम को बधाई

विराट कोहली ने छुए मोहम्मद शमी की मां के पैर, फैंस ने कहा ये हैं हमारे भारतीय संस्कार [VIDEO]

अगला लेख