Festival Posters

केरल के मंदिरों में पहली बार होगी SC और ST पुजारियों की नियुक्ति

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (17:59 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में मंदिरों का प्रबंधन करने वाला शीर्ष निकाय ट्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड अपने इतिहास में पहली बार अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों से पुजारियों की नियुक्ति करने जा रहा है।

ट्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) ने इन समुदायों से 19 पुजारियों की नियुक्ति करने का निर्णय किया है। इनमें से 18 एससी समुदाय से जबकि एक आदिवासी समुदाय से होंगे। इन पुजारियों की नियुक्ति अंशकालिक आधार पर की जाएगी। टीडीबी प्रदेश के 1200 मंदिरों का प्रबंधन करता है।
 
टीडीबी एक स्वायत्त मंदिर निकाय है जो विभिन्न मंदिरों का प्रबंधन करता है। इनमें सबरीमला का भगवान अयप्पा मंदिर भी शामिल है।
 
प्रदेश के देवस्वओम मंत्री के सुरेंद्रन ने फेसबुक पोस्ट में कहा, यह पहला मौका है जब टीडीबी अपने अधीन मंदिरों में किसी आदिवासी व्यक्ति को पुजारी नियुक्त करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अंशकालिक पुजारी के पदों पर नि​युक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति विशेष भर्ती प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि अब तक ट्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड में अंशकालिक पुजारी पदों के लिए रैंक सूची से 310 लोगों का चयन किया गया है, जिसका प्रकाशन 2017 में किया गया था। उन्होंने कहा कि उस समय एससी और एसटी समुदायों से पर्याप्त संख्या में योग्य उम्मीदवार नहीं थे। इसलिए विशेष अधिसूचना के आधार पर उनके लिए एक अलग रैंक सूची जारी की गई जिसका प्रकाशन पांच नवंबर को किया गया।
मंत्री ने कहा कि अदिवासी समुदाय के लिए चार रिक्तियां थीं लेकिन केवल एक आवेदन मिला था। सूत्रों ने बताया कि राज्य में मौजूदा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में मंदिरों में 133 गैर ब्राह्मण पुजारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या हुआ था 2011 में चांदी का हाल? क्या सोना-चांदी खरीदने का यह सही समय है

क्‍या वेनेजुएला पर होगा हमला, अमेरिका ने तैनात किए युद्धपोत, राष्ट्रपति मादुरो ने भी उतारी सेना

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार, CM डॉ. यादव बोले- महिला सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

चिकोटी काटी, कोहनी मारी, Nitin Gadkari के सामने लड़ पड़ीं 2 महिला अधिकारी, वीडियो वायरल

Punjab : माता-पिता ने नशे के लिए 6 महीने के बच्चे को कबाड़ी को बेचा, पंजाब का है मामला

सभी देखें

नवीनतम

छठपूजा पर 12,000 स्पेशल ट्रेनों पर सियासी संग्राम, क्या बोले राहुल गांधी और लालू यादव?

LIVE: चक्रवात मोंथा को लेकर IMD का अलर्ट, 4 राज्यों में होग भारी बारिश

मंडरा रहा है चक्रवात मोंथा का खतरा, कब और किस तट से टकराएगा?

कनाडा पर भारी पड़ी विज्ञापन पर ट्रंप की नाराजगी, लगा 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ

रूड़की में महिला भिखारिन के पास खजाना, कट्टों में मिले नोट और सिक्के, 12 सालों से मांग रही थी भीख

अगला लेख