Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घोड़े पर सवार होकर परीक्षा देने पहुंची 10वीं की छात्रा, आनंद महिन्द्रा ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

हमें फॉलो करें घोड़े पर सवार होकर परीक्षा देने पहुंची 10वीं की छात्रा, आनंद महिन्द्रा ने वीडियो शेयर कर की तारीफ
, सोमवार, 8 अप्रैल 2019 (14:42 IST)
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और रोचक चीजों को साझा करते रहे हैं। आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर घोड़े पर सवार एक छात्रा का वीडियो शेयर करते हुए उसकी तारीफ करते उसे हीरो बताया है।
 
केरल थ्रिसूर की रहने वाली एक लड़की घोड़े पर सवार होकर 10वीं क्लास की परीक्षा देने जा रही थी। महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन इस लड़की के वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है।
 
महिन्द्रा ने छात्रा की तारीफ करते हुए कहा है कि इसे दुनिया भर में वायरल होने की आवश्यकता है। यह भी अतुल्य भारत है।
webdunia

महिन्द्रा ने लिखा है कि मैं इस छात्रा और इसके घोड़े की तस्वीर को स्क्रीन सेवर पर सेव करना चाहता हूं, क्या कोई इस छात्रा को जानता है? महिन्द्रा के इस ट्‍वीट को लोगों ने पंसद करते हुए रीट्वीट भी किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IT का छापा : एनजीओ संचालक रातोंरात कैसे बना करोड़ों का मालिक, रसूख देखकर फटी रह गई आंखें