जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात, तापमान शून्य से 3.4 डिग्री

Webdunia
सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (11:59 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दौरान समूचे कश्मीर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। शहर में बीती रात न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमार्ग से भी कम रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में बीती रात न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। रात का तापमान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमार्ग से भी कम रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल पर पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण में स्थित कोकेरनाग शहर में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने कहा कि मौसम के शुष्क रहने की संभावना है लेकिन आठ दिसंबर तक धुंध छाई रहेगी।

साथ ही मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने कहा कि नौ दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके प्रभाव में अगले दो दिन मैदानी इलाकों और निचले इलाकों में हल्की बर्फबारी और मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त

UP: देवरिया में फिलीस्तीनी झंडे वाली टी शर्ट पहनने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

अगला लेख