कंगना के घर व दफ्तर के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त, शिवसेना ने की बयानों की निंदा

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (12:36 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत के उपनगर खार स्थित आवास और बांद्रा में उनके दफ्तर/बंगले के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने हाल ही में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी और महानगर की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी जिस पर उठे विवाद के बाद उन्हें केंद्र की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है। शिवसेना ने उनके बयानों की निंदा की।
ALSO READ: कंगना रनौट ने शिवसेना को बताया सोनिया सेना, बोलीं- सम्मान खुद कमाना पड़ता है
कंगना बुधवार को हिमाचल प्रदेश में अपने घर से मुंबई लौटी थीं। उनके लौटने से कुछ समय पहले ही शिवसेना के नियंत्रण वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने उनके बांद्रा स्थित बंगले/दफ्तर में 'अवैध निर्माण कार्यों' को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि कुछ समय बाद ही बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री को राहत देते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी।
 
अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कंगना के खार स्थित आवास के बाहर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एक पुलिस वाहन तैनात किया गया है जिसमें अधिकारी मौजूद हैं। इस टीम में महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनके पाली हिल स्थित बंगले के बाहर भी इसी तरह की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इस बंगले को कल नगर निगम ने आंशिक रूप से गिरा दिया था।
 
सूत्रों के मुताबिक कंगना रनौत गुरुवार को अपने पाली हिल स्थित बंगले का दौरा कर सकती हैं। कंगना ने बुधवार को मुंबई लौटने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा था जिस तरह से उनके दफ्तर को तोड़ा गया है, एक दिन उनका भी घमंड टूटेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

क्या केवल वजन से किया जा सकता अच्छे स्वास्थ्य का आकलन, जानिए रिसर्च में क्या आया सामने

टार्च की रोशनी में रोगियों का उपचार, घटना का वीडियो हुआ वायरल

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

लोनावाला में चलती कार में किया गैंगरेप, फिर सड़क पर फेंक हुए फरार

भारत-ब्रिटेन के बीच हुआ व्‍यापार समझौता, डेयरी से लेकर चावल तक क्या-क्या होगा सस्ता

अगला लेख