Hanuman Chalisa

आतंकियों पर सुरक्षाबलों का शिकंजा, हथियारों की कमी के चलते देसी ग्रैनेड का कर रहे इस्तेमाल

सुरेश एस डुग्गर
सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (15:40 IST)
जम्मू। उस पार से हथियारों की खेपें न मिल पाने के कारण आतंकी अब अधिकतर हमलों के लिए ग्रैनेडों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें देसी ग्रैनेड भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने कुछ दिन पहले आतंकियों के कई ओडब्ल्यूजी को गिरफ्तार कर आने वाले दिनों में आतंकियों द्वारा किए जाने वाले ग्रैनेड हमलों को भी थाम लेने का दावा किया था।

ALSO READ: श्रीनगर एनकाउंटर में 2 आतंकवादी ढेर, इनमें से 1 ने की थी हेड कॉन्स्टेबल की हत्या
 
आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले साल आतंकियों ने प्रदेशभर में 70 से अधिक ग्रैनेड हमले किए थे और आतंकी अगले दिनों में ऐसे और हमले श्रीनगर शहर में करके अफरा-तफरी मचाने की योजनाएं भी लिए हुए थे, जो आतंकियों के समर्थकों की पिछले कुछ हफ्तों में हुई गिरफ्तारी और उनके कब्जे से बरामद ग्रैनेडों के साथ ही अधूरी रह गईं।
 
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार ओडब्ल्यूजी ने इसे माना है कि उन्हें अब अन्य हथियार मुहैया नहीं करवाए जा रहे हैं जिस कारण वे सिर्फ ग्रैनेड का इस्तेमाल करके ही दहशत व आतंक मचा रहे हैं। सीमाओं पर जारी सीजफायर तथा तारबंदी के कारण घुसपैठ पर लगी रोक के चलते सीमापार से हथियारों खेपें अब उतनी मात्रा में नहीं आ पा रही हैं जितनी 4 साल पहले तक आया करती थीं।

ALSO READ: पाकिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर हमला, 15 आतंकी ढेर, 4 सैनिकों की मौत
 
ऐसे में आतंकियों को सीमा पार से मिलने वाले आदेशों में भी अधिक से अधिक ग्रैनेड हमले करने को कहा जा रहा है। यही नहीं, एक अधिकारी के बकौल, आतंकी अब लोकल लेवल पर भी ग्रैनेड बना रहे हैं। हालांकि ऐसे बनाए जाने वाले देसी ग्रैनेड अधिक नुकसान तो नहीं पहुंचा पाए, पर उसने लोगों को जख्मी कर दहशत जरूर फैलाई है।
 
कश्मीर में आतंकवाद की शुरुआत से ही ग्रैनेडों का जमकर इस्तेमाल होता रहा है। वर्ष 2020 में भी 54 ग्रैनेड हमले हुए थे तो इस साल अभी तक कश्मीर 6 ग्रैनेड हमलों को झेल चुका है। इस पावभर वजन की वस्तु को फिंकवाने के लिए आतंकी कई बार छोटे-छोटे बच्चों का भी इस्तेमाल कर चुके हैं तथा ये ग्रैनेड कश्मीर में कई बार भयानक तबाही मचा चुके हैं, इसके प्रति कोई शक नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख