माकपा के वरिष्ठ नेता कोडियेरी बालकृष्णन का चेन्नई में निधन

Webdunia
शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (22:57 IST)
तिरुवनंतपुरम/चेन्नई। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व गृहमंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का शनिवार रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनका कुछ समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने इस साल अगस्त में पार्टी के प्रदेश सचिव का पद छोड़ दिया था।

पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि उनका कुछ समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य बालकृष्णन ने 2015 से 2022 तक माकपा के प्रदेश सचिव के रूप में कार्य किया था।

वे कई बार विधायक रहे। उन्होंने 2006 से 2011 तक वीएस अच्युतानंदन सरकार में गृह और पर्यटन मामलों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने इस साल अगस्त में पार्टी के प्रदेश सचिव का पद छोड़ दिया था।

केरल विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दिवंगत नेता की एक तस्वीर साझा की और कहा, हमारी नजरों से दूर हो गए, लेकिन हमारे दिल से कभी नहीं गए। अलविदा प्रिय बालकृष्णेटा।

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बालकृष्णन की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण यूरोप की अपनी यात्रा स्थगित कर दी, जो रविवार से निर्धारित थी। Edited by : Chetan Gour (भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख