वरिष्ठ पत्रकार नीलाभ मिश्र का निधन

Webdunia
शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (10:00 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और नेशनल हेराल्ड समूह के संपादक नीलाभ मिश्र का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे।
 
आउटलुक (हिन्दी) के पूर्व संपादक मिश्र पिछले 1 साल से बीमार चल रहे थे। पहले वे दिल्ली के आयुर्विज्ञान अस्पताल में भर्ती थे। लिवर प्रत्यर्पण के लिए उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने सुबह 7.30 बजे अंतिम सांस ली।
 
मिश्र के परिवार में पत्नी कविता श्रीवास्तव हैं। वे प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। 16 जून 1960 को बिहार के पटना में जन्मे मिश्र ने पटना कॉलेज से बीए (अंग्रेजी ऑनर्स) करने के बाद दिल्ली विश्विद्यालय से अंग्रेजी में एमए किया। उन्होंने सन् 84 में नवभारत टाइम्स से पत्रकारिता शुरू की थी और पटना तथा जयपुर संस्करण में कार्य करने के बाद जयपुर में इनाडु समूह से जुड़ गए।
 
आउटलुक हिन्दी के प्रकाशन पर वे दिल्ली आ गए और बाद में उसके संपादक बने। इसके बाद वे नेशनल हेराल्ड अखबार समूह के संपादक नियुक्त हुए। वे हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में लिखते थे। इसके अलावा उन्होंने हिन्दी में महत्वपूर्ण आलोचनाएं भी लिखीं। वे देश में मानवाधिकार आंदोलन तथा कई सामाजिक आंदोलन से भी जुड़े थे। साहित्य और संस्कृति में उनकी गहरी रुचि थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख