Dharma Sangrah

Aryan Khan Case: जानिए मायूस 'मन्नत' में अब कब लौटेंगी खुशियां, फिर कब खुलेगी जेल की पेटी

आज आर्यन की रिहाई की खबरों के बीच शाहरुख के निवास 'मन्नत' पर जश्न की तैयारियां थीं, लेकिन आज रिहाई नहीं होने से वहां मायूसी का माहौल बन गया।

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (18:52 IST)
मुंबई। बंबई हाईकोर्ट से गुरुवार को जमानत मिलने के बावजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शुक्रवार को जेल से रिहा नहीं हो पाए। दरअसल, उनकी जमानत का ऑर्डर सायं 5.30 जेल नहीं पहुंच पाया। यही कारण है कि आर्यन को आज की रात आर्थर रोड जेल में ही गुजारनी होगी। 
 
जानकारी के मुताबिक अब शनिवार सुबह 5.30 बजे जेल की जमानत पेटी खुलेगी। इसके बाद ही आर्यन की रिहाई की कार्यवाही शुरू हो पाएगी। रात को बेल ऑर्डर जमानत पेटी में डाला जाएगा। माना जा रहा है सुबह 9 बजे तक जेल से छूट सकते हैं आर्यन खान।
 
हालांकि आज आर्यन की रिहाई की खबरों के बीच शाहरुख के निवास 'मन्नत' पर जश्न की तैयारियां थीं, लेकिन आज रिहाई नहीं होने से वहां मायूसी का माहौल बन गया। अब मन्नत को खुशियों के लौटने का इंतजार कल तक करना होगा। 
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उनके दो साथी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को क्रूज ड्रग्स की पार्टी के सिलसिले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया। कई बार याचिका खारिज होने के बाद 28 अक्टूबर को बंबई हाईकोर्ट ने आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सभी देखें

नवीनतम

SDG-8 : सुरक्षित रोजगार से ही सबकी भलाई वाला आर्थिक विकास संभव

मांगने से भी नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार, व्हाइट हाउस भड़का, डोनाल्ड ट्रंप की चुप्पी

यूपी में 'व्यक्तिगत स्वच्छता संवाद' से बेटियों का बढ़ा आत्मविश्वास

घबराइए मत, सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

भारत आए तालिबानी विदेश मंत्री मुत्ताकी ने पाकिस्तान को धमकाया, शक हो तो US से भी पूछ लेना

अगला लेख