यौन उत्पीड़न से परेशान 2 लड़कियों ने छोड़ा स्कूल

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (11:17 IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश में शामली जिले के एक गांव में 2 लड़कियों ने एक युवक द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया। लड़कियां सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई करती थीं। 
 
क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़कियां बहन हैं और 9वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिम्भलका गांव में स्कूल आने और जाने के दौरान आरोपी ने कई बार उनसे छेड़छाड़ की। लड़कियों की उम्र 16 और 17 साल है। 
 
लड़कियों के माता-पिता ने पुलिस के समक्ष दायर अपनी शिकायत में कहा कि यौन उत्पीड़न की  बार-बार की घटनाओं के बाद उनकी बेटियों ने कुछ दिन पहले स्कूल जाना बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुधीर कुमार (22) के खिलाफ एक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 
झिंझाना पुलिस थाने के प्रभारी एमएस गिल के मुताबिक एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र में एक किशोर ने 2 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का प्रयास किया। यह घटना शनिवार को हुई। गिल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से राहत

प्राइवेट पार्ट में फंसा वॉशर, फायर फाइटर ने रिंग कटर की मदद से निकाला

गाय के गोबर से अखिलेश यादव को आई दुर्गंध, भाजपा ने इस तरह साधा निशाना

Weather Update : दिल्ली-NCR में बदला मौसम, उत्‍तर भारत में पारा 35 के पार, जानिए देशभर का हाल

ऑक्सफोर्ड में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान हंगामा, इस तरह दिया तीखे सवालों का जवाब

अगला लेख