'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे कांग्रेस में शामिल, चुनाव लड़ना चाहती हैं बिगबॉस-11 की विजेता

Webdunia
मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (23:38 IST)
मुंबई। टीवी कलाकार शिल्पा शिंदे मंगलवार को मुंबई इकाई के कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं। वे टीवी धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' के 'अंगूरी भाभी' नामक किरदार के कारण घर-घर में लोकप्रिय हुई थी।  
 
शिल्पा बिगबॉस के 11वें सीजन की विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से देश को चला रही है। इसलिए मैंने इसमें शामिल होने का निर्णय लिया। आज देश में बदलाव की सख्त जरूरत है और सिर्फ कांग्रेस ही बदलाव ला सकती है।
 
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक टेलिविजन सीरियल के निर्माताओं के साथ उनके विवाद के समय उनका साथ दिया था। शिंदे को संबंधित सीरियल से हटा दिया गया था। इस पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मनसे सिर्फ ‘मराठी बोलने वाले’ लोगों पर केंद्रित है।
 
उन्होंने दावा किया, 'कांग्रेस किसी की भी मदद करने के दौरान उसकी जाति और धर्म नहीं देखती है। जबकि मनसे सिर्फ मराठी बोलने वाले लोगों पर केंद्रित है। जब मुझे मदद की जरूरत थी तो मनसे ने उसे मराठी रंग दिया था।'
 
शिंदे ने कहा कि वह चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी या विधानसभा का। इस साल दोनों चुनाव होने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर इजराइल के हमलों में 865 की मौत, 3396 घायल

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध: भारत ने रूस से बढ़ाया कच्चे तेल का आयात

अमेरिकी हमले में परमाणु साइट्स को कितना हुआ नुकसान, क्या बोला ईरान?

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

अगला लेख