Maharashtra: शिंदे सरकार ने 1 महीने में विकास से संबंधित 751 सरकारी आदेश जारी किए

Webdunia
बुधवार, 3 अगस्त 2022 (14:50 IST)
मुंबई। एकनाथ शिंदे के 30 जून को मुख्यमंत्री बनने के बाद से महाराष्ट्र सरकार 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है और इनमें से 100 से अधिक आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ये आदेश उपलब्ध हैं। सरकारी आदेश अनिवार्य रूप से एक अनुमोदन आदेश है जिसमें विकास संबंधी कार्यों के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी जाती है।
 
इस साल जून में शिवेसना में विद्रोह होने के बाद पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार ने 4 दिन के अंदर 182 सरकारी आदेश जारी किए थे। इनमें से अधिकतर आदेश विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने से संबंधित थे।
 
हालांकि उस समय विपक्ष में रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर आपत्ति जताई थी। लेकिन अब शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार 1 महीने में 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है। इस सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री हैं। फिलहाल महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में शिंदे और फडणवीस 2 ही सदस्य हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख