अंग्रेजी में नाम होने पर भड़के शिवसेना विधायक, फाड़कर बोले मराठी में होना चाहिए

Webdunia
मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (09:07 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के एक विधायक ने सोमवार को एक आधिकारिक सूची यह कहते हुए फाड़ दी कि इसमें नाम मराठी भाषा के बजाए अंग्रेजी में लिखे हुए हैं।
 
घटना उस वक्त हुई, जब मुंबई के चांदीवली से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे बीएमसी के उपायुक्त तथा नगर निकाय के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अंधेरी-कुर्ला सड़क से जुड़े काम पर चर्चा चल रही थी। इसी संबंध में जब उन्हें नामों की एक सूची सौंपी गईं तो उन्होंने यह कहते हुए सूची फाड़ दी कि इसमें नाम अंग्रेजी में लिखे हुए हैं।
ALSO READ: सावरकर पर शिवसेना-कांग्रेस में तकरार, कहा- कांग्रेस के दिमाग में गंदगी है...
उन्होंने बताया कि विधायक ने अधिकारियों से पूछा कि सूची मराठी भाषा में तैयार क्यों नहीं की गई जबकि रोज के कामकाज में मराठी भाषा के इस्तेमाल का नियम है। उन्होंने कागज के टुकड़े अधिकारियों की ओर फेंक दिए। अधिकारी ने बताया कि विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मराठी को उत्कृष्ट भाषा का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बीएमसी के अधिकारी भाषा का अपमान कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख