Biodata Maker

शिवसेना सांसद संजय राउत 4 अगस्त तक ईडी की हिरासत में

Webdunia
सोमवार, 1 अगस्त 2022 (16:25 IST)
मुंबई। मुंबई की विशेष अदालत ने सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत को 4 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले राउत को कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत के समक्ष पेश किया गया था। उन्हें मुंबई की पत्रा के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। 
 
इससे पहले ईडी ने रविवार को राउत के घर छापेमारी करने के बाद मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 
मेडिकल जांच : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी सोमवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत को जांच के लिए अस्पताल ले गए, जिसके बाद उन्हें यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद दक्षिण मुंबई में ईडी के कार्यालय में रात गुजारने वाले राउत (60) को दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद अस्पताल ले जाया गया। वह एजेंसी के कार्यालय के बाहर जमा मीडियाकर्मियों का अभिवादन करते हुए देखे गए।
 
11.5 लाख रुपए हुए बरामद : अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने रविवार को राउत के घर पर 9 घंटे तक छापेमारी करने के बाद मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी के दौरान मिली 11.5 लाख रुपये की नकदी को जब्त कर लिया गया है।
 
राउत से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित ईडी के स्थानीय कार्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और आधी रात के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को बताया भारत की कठपुतली, तालिबान सरकार को दी चेतावनी

चक्रवात मोंथा ने बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

क्या भारत बंद करने वाला है रूस से तेल खरीदना?

तट से टकराकर कमजोर हुआ चक्रवात मोंथा, तूफानी बारिश से तबाही, ओडिसा में रेड अलर्ट

LIVE: आंध्र प्रदेश में मोंथा और जमैका में मेलिसा से तबाही

अगला लेख