shiv chalisa

शिवसेना ने की नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस की तारीफ

Webdunia
शनिवार, 18 जुलाई 2020 (14:30 IST)
मुंबई। शिवसेना ने शनिवार को भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की और कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वाह अच्छी तरह कर रहे हैं। सत्ताधारी दल ने यह भी कहा कि फडणवीस ने राज्य में कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए जन स्वास्थ्य सेवा पर भी संतोष व्यक्त किया जिससे सरकार और कोविड-19 के मरीजों का उत्साहवर्धन हुआ है।
ALSO READ: शरद पवार ने स्‍वीकारा, 2014 में समर्थन का प्रस्ताव शिवसेना को भाजपा से दूर रखने की चाल थी...
शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में प्रकाशित संपादकीय में कहा कि नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस उतने ही युवा और ऊर्जावान हैं जितने वे मुख्यमंत्री रहते हुए थे। उनका हालिया बयान प्रकाश में आया है जिसमें उन्होंने पार्टी के एक सहकर्मी को बताया कि अगर उनकी जांच में कोरोनावायरस की पुष्टि होती है तो उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।
 
संपादकीय में कहा गया कि हालांकि इस बयान के लिए फडणवीस की प्रशंसा की जानी चाहिए, लेकिन उनका मजाक उड़ाया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। हम हमेशा से कह रहे हैं कि वे नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी भूमिका का अच्छी तरह निर्वहन कर रहे हैं।
 
शिवसेना ने कहा कि फडणवीस कोविड-19 राहत कार्य का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण कर रहे हैं और उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे काम पर संतोष जाहिर किया है। शिवसेना ने कहा कि 'सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए' वाले उनके बयान को स्टंट नहीं कहा जा सकता। उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा जताया है कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो यह व्यवस्था उन्हें सुरक्षित रखेगी।
 
पार्टी ने कहा कि यह विश्वास राज्य सरकार और कोविड-19 के मरीजों का उत्साहवर्धन करने वाला है और इसके लिए उनकी (फडणवीस) प्रशंसा की जानी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

नोएडा एयरपोर्ट को मिला सिक्योरिटी वेटिंग क्लीयरेंस, उड़ानों की शुरुआत का रास्ता हुआ साफ

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

अगला लेख