कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Webdunia
बुधवार, 7 मार्च 2018 (12:26 IST)
कोलकाता। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की दक्षिण कोलकाता स्थित प्रतिमा को बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि प्रतिमा को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया गया और प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोती गई। यहां से एक पोस्टर भी मिला है जिस पर शब्द कट्टरपंथी लिखा है। इससे पहले तमिलनाडु के त्रिपुरा में वाम आंदोलन के बड़े नेता ब्लादिमीर लेनिन की दो प्रतिमाएं गिरा दी गई थीं जबकि द्रविड़ नेता ईवी रामवस्वामी पेरियार की एक प्रतिमा गिराई गई थी।
 
मुखर्जी की जिस प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के समीप केओरातला शवदाहगृह इलाके में स्थित है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब भी वामदल सत्ता से बाहर होते हैं, तब वे ऐसे हथकंडे अपनाते हैं। वामपंथी लोग राष्ट्रविरोधी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख