सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में SIT ने जांच शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (23:42 IST)
Disha Salian suicide case: मुंबई पुलिस के एक विशेष जांच दल (SIT) ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की कथित आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) राजीव जैन एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मालवणी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव और उनकी टीम जांच कर रही है, जिसकी निगरानी पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 
सालियान (28) को आठ जून, 2020 को मृत पाया गया था। इसके कुछ दिन बाद राजपूत (34) मुंबई के उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके हुए पाए गए थे। पुलिस के अनुसार, सालियान ने उपनगरीय मलाड में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
 
उसके पिता सतीश सालियान ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें बेटी की मौत के मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले साल राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में घोषणा की थी कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाएगा। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

लाल हरी लाइटों में चमकता उड़न जासूस निकला कबूतर, पुलिस ने किया नकली ड्रोन का पर्दाफाश

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद बरी, फैसला सुन रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जानिए क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर, एम्स देवघर और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट जाएंगे पीड़ित परिवार

Amarnath Yatra : बालटाल के रास्ते फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम मार्ग से अब भी निलंबित

अगला लेख