Assam Floods: असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित

100 से अधिक राहत शिविर लगाए गए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 जून 2024 (14:46 IST)
Assam Floods: असम में बाढ़ (Floods) की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी है और प्रमुख नदियों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए गुवाहाटी में बताया कि बाढ़ से विभिन्न जिलों के 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
 
गुरुवार की शाम तक की खबरों के अनुसार राज्य की कोपिली, बराक और कुशियारा जैसी कुछ प्रमुख नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि 19 जिलों- बालाजी, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, कछार, दरांग, गोलपाड़ा, हैलाकांडी, होजाई, कामरूप, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तामुलपुर और उदलगुरी में 4 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
 
राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई है। असम के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और अगले कुछ दिनों में राज्य के कुछ स्थानों पर बादलों की गरज तथा बिजली की चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
 
अधिकारी ने बताया कि करीमगंज में सबसे ज्यादा 2.5 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद बाढ़ प्रभावितों में दरांग और तामुलपुर का स्थान है। इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से राज्य में जान गंवाने वालों की संख्या 36 तक पहुंच गई है। विभिन्न जगहों पर 100 से अधिक राहत शिविर लगाए गए हैं जिनमें 14 हजार से अधिक प्रभावित लोगों ने शरण ली है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित जिलों में बाढ़ के पानी से कई तटबंधों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai Motor ने Ola Electric को कहा बाय, 552 करोड़ रुपए में बेची हिस्सेदारी

लापता हुए भारतीयों को ईरानी पुलिस ने बचाया, बंधक बना मांगी थी करोड़ों की फिरौती, परिवार ने ली राहत की सांस

IMF के बाद Pakistan को ADB से मिले 800 मिलियन डॉलर, भारत का विरोध, कहा- आतंकी साजिशों पर करेगा खर्च

Nissan Magnite ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2 लाख बिक्री के आंकड़े को किया पार

राहुल गांधी पर CM डॉ. मोहन यादव का तंज, संगठन सृजन से पहले अपनी बुद्धि का करें सृजन

अगला लेख