Hanuman Chalisa

स्मृति ईरानी का फिल्म उद्योग के लिए एक शीर्ष निकाय बनाने का वादा

Webdunia
सोमवार, 5 मार्च 2018 (10:39 IST)
मुंबई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि सरकार फिल्म निर्माताओं को सहायता मुहैया कराने के लिए एक शीर्ष निकाय बना रही है। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम जैसी संस्थाएं अलग-अलग काम कर रही हैं। मौजूदा समय की कार्यपद्धति पूरे उद्योग के कार्य को टुकड़े-टुकड़े में अलग कर देता है।
 
 
उन्होंने रविवार शाम 'मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग की सालाना बैठक फिक्की- फ्रेम्स' का उद्घाटन करते हुए कहा कि हम लोग एक ऐसी कमेटी बनाने की योजना बना रहे हैं, जो सभी कार्यरत इकाइयों को एक शीर्ष इकाई के अंदर ले आएगी। हम प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना चाहेंगे ताकि जरूरतमंद फिल्म निर्माता और सरकार के बीच की दूरी को कम किया जा सके। 
 
उन्होंने मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में तेजी से तकनीक को स्वीकार किए जाने की जरूरत के बारे में कहा कि उद्योग को ग्राहक अनुभव बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ जरूर देखना चाहिए।
 
मंत्री ने कहा कि क्या हम आंकड़ों के विश्लेषण का इस्तेमाल उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझने के लिए कर सकते हैं, क्योंकि यह हमें बताता है कि किस तरह की चीजें उपभोक्ता देख रहे हैं। कुछ लोगों को भले ही यह दखल देने वाला लगे लेकिन तेजी से बढ़ रहे बाजार को आंकड़ा विश्लेषक ऐसी चीजें रचने में मदद कर सकते हैं जिसे उपभोक्ता वर्ग चाहते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) को डीम्ड विश्वविद्यालय बनाने की योजना बना रही है ताकि छात्रों को विभिन्न विषयों की पढ़ाई करने की अनुमति देकर रचनात्मकता बढ़ाने में मदद मिले। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

अगला लेख