मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में मिला 4 फुट लंबा जहरीला सांप, लोगों में दहशत

Webdunia
मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (22:14 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के द्वारका में सेक्टर-8 के मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में 4 फुट लंबा सांप मिला। सांप को देख लोगों में दहशत फैल गई। इसे वहां से ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया।
 
वन्यजीव संरक्षण से जुड़े एनजीओ वाइल्डलाइफ एसओएस ने एक बयान में कहा कि सोमवार शाम को ब्लू लाइन के द्वारका सेक्टर आठ के मेट्रो स्टेशन पर करीब 4 फुट लंबा सांप (नाग) मिलने से खलबली मच गई। कुछ देर तक उसे निगरानी में रखने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।
 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम के एक अधिकारी ने कहा कि रखरखाव कर्मियों ने भंडार गृह के समीप रखी पुरानी चीजों के पास एक सांप को छिपा देखा। उन्होंने तत्काल हमें इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने वाइल्डलाइफ एसओएस को यह जानकारी दी जिसने उसे वहां से हटाने के लिए दो सदस्यीय टीम भेजी।
 
कोबरा (नाग) भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जानी वाली सांप की चार जहरीली प्रजातियों में एक है और वह भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची दो तहत संरक्षित है।

चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख