Hanuman Chalisa

कश्मीर में फिर बर्फबारी, विमानों परिचालन प्रभावित

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (14:24 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को फिर बर्फबारी हुई जिसकी वजह से यहां हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान घाटी में भारी बर्फबारी और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'कश्मीर के कई इलाकों में, विशेष रूप से उंचाई वाले इलाकों में रात भर ताजा बर्फबारी हुई जबकि घाटी के मैदानी इलाकों और श्रीनगर में हल्की बर्फबारी हुई।'
 
उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में पिछले 24 घंटों के दौरान नौ इंच (23 सेंटीमीटर) बर्फ गिरी।
 
अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के प्रसिद्ध रिसॉर्ट में 9.5 सेंटीमीटर की बर्फबारी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आज सुबह से उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में सात सेंटीमीटर जबकि श्रीनगर में दो सेंटीमीटर की बर्फबारी दर्ज की गई।
 
घाटी के उंचाई वाले कई अन्य क्षेत्रों में भी फिर से बर्फबारी होने की खबरें आई हैं। अब तक हवाई अड्डे पर कोई भी विमान नहीं उतरा है।
 
हवाई अड्डे पर एक अधिकारी ने बताया कि कई विमानों के परिचालन में देर हुई है और खराब मौसम की वजह से अभी तक एक विमान का परिचालन भी रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मौसम में सुधार होता है तो उड़ानें शुरू हो सकती हैं।
 
यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि करीब 300 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को एक तरफ के यातायात के लिए खोला गया है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख