गर्भवती महिला के लिए चलाई विशेष ट्रेन, भारी बारिश से थी परेशान

Webdunia
शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (22:06 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद मेट्रो रेल ने शहर में भारी बारिश के दौरान एक गर्भवती महिला को उसके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष रूप से ट्रेन चलाई। उल्लेखनीय है कि शहर और पड़ोसी इलाकों में 13 और 14 अक्टूबर को मूसलधार बारिश हुई थी, जिससे सार्वजनिक परिवहन समेत जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।

मेट्रो रेल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि महिला 14 अक्टूबर की रात को विक्टोरिया मेमोरियल स्टेशन पहुंची और उसने मेट्रो रेलकर्मियों को बताया कि उसे मियापुर जाना है और उसके पास वहां तक जाने के लिए कोई अन्य साधन उपलब्ध नहीं है।

महिला की स्थिति को समझते हुए अधिकारियों ने विशेष रूप से उसके लिए ट्रेन चलाने का फैसला किया।एचएमआरएल के प्रबंध निदेशक एनवीएस रेड्डी ने कहा, हम नियमानुसार रात नौ बजे सेवाएं बंद कर रहे थे। महिला रात करीब 10 बजे स्टेशन आई और उसने हमसे उसे मियापुर ले जाने का अनुरोध किया, क्योंकि उसके पास वहां जाने के लिए अन्य कोई वैकल्पिक साधन नहीं था।
उन्होंने कहा, हमारे कर्मियों ने एक विशेष ट्रेन का प्रबंध किया और उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाया।उल्लेखनीय है कि शहर और पड़ोसी इलाकों में 13 और 14 अक्टूबर को मूसलधार बारिश हुई थी, जिससे सार्वजनिक परिवहन समेत जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

महाकुंभ हादसा, भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी जान?

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ से लौट रहे लोगों को करनी पड़ी लंबी पदयात्रा, 30 KM पैदल चला दर्जनों श्रद्धालुओं का एक जत्था

महाकुंभ से लौट रहे 8 लोगों की गाजीपुर जिले में डंपर से कुचलकर मौत, 11 गंभीर घायल

अयोध्या में रोडशो को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

अगला लेख