rashifal-2026

श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात, पारा हिमांक से नीचे

Webdunia
बुधवार, 7 नवंबर 2018 (12:58 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर में बुधवार को मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई जहां पारा पहली बार हिमांक यानी फ्रीजिंग प्वॉइंट से नीचे चला गया। मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह के अंत में बारिश होने का अनुमान भी जाहिर किया है।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से करीब पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में भी न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे रहा।
 
उत्तर कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंप की भूमिका निभाने वाले पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री तथा समीपवर्ती काजीगुंड में शून्य से नीचे 2.8 डिग्री रहा।
 
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.8 डिग्री, लद्दाख के लेह में शून्य से नीचे 8.4 डिग्री तथा समीपवर्ती करगिल में शून्य से नीचे 9.0 डिग्री रहा। करगिल जम्मू कश्मीर में सर्वाधिक ठंडा स्थान दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने राज्य में, खास कर ऊंचाई वाले इलाकों में नौ नवंबर से बारिश होने या बर्फ गिरने का अनुमान जाहिर किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख