पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम में भगदड़, 3 लोगों की मौत, 5 घायल

Webdunia
गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (00:35 IST)
आसनसोल। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को लेकर आसनसोल दौरे पर पहुंचे भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण समारोह में अचानक भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत की घटना सामने आई है, अन्य 5 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल में पश्चिमी बर्धमान जिले के आसनसोल में बुधवार को एक कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ तब मची जब लोग कंबल पाने के लिए मंच की तरफ दौड़ने लगे।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन भगदड़ तब मची, जब अधिकारी कार्यक्रम से जा चुके थे। इस कार्यक्रम का आयोजन एक धार्मिक समूह ने किया था। पुलिस ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।

शुभेंदु अधिकारी ने हादसे को लेकर कहा, समारोह से मेरे निकलने के एक घंटे बाद पता चला कि ये घटना हुई है। मेरे रहते पुलिस की व्यवस्था संतोषजनक थी, लेकिन मेरे निकलते ही वहां से पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह हटा ली गई, मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

कुल्लू में बारिश का कहर, अचानक आई बाढ़ में 3 दुकानें और 1 पुल बहा

अधेड़ महिला ने 13 साल के बच्चे से 2 बार जबरन बनाए यौन संबंध, 4 साल बाद हुआ खुलासा, जानिए कितनी हो सकती है सजा

Gold : सोना या शेयर बाजार, पिछले सालों में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

Rahul Gandhi : पिता ने पहाड़ खोद बनाई थी सड़क, बेटा नहीं बना पाया पक्का मकान, 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे को राहुल गांधी ने सौंपी घर की चाबी

शाह ने दी संसद में जानकारी, गुजरात में प्रतिदिन 250 लाख लीटर दूध की खरीद, 2001 से हुई 5 गुना बढ़ोतरी

अगला लेख