जो लोग अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करते हैं, वे दुनियाभर में सफल हो रहे : चंद्रबाबू नायडू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 17 मार्च 2025 (19:38 IST)
N Chandrababu Naidu's statement on language dispute : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि जो लोग अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करते हैं, वे दुनियाभर में सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा हासिल करना आसान होता है। नायडू ने कहा कि यह एक गलत धारणा प्रचलित है कि केवल अंग्रेजी भाषा में ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। नायडू की यह टिप्पणी उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण द्वारा हाल ही में तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी भाषा विवाद पर टिप्पणी करने के बाद आई है।
 
विधानसभा में मुख्यमंत्री नायडू ने कहा, भाषा केवल संवाद का माध्यम है। ज्ञान भाषा से नहीं आ जाएगा। जो लोग अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करते हैं, वे दुनियाभर में सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा हासिल करना आसान होता है।
ALSO READ: ममता बोलीं, सिर्फ मातृभाषा ही नहीं, अन्य भाषाओं का भी करें सम्मान
नायडू की यह टिप्पणी उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण द्वारा हाल ही में तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार के बीच जारी भाषा विवाद पर टिप्पणी करने के बाद आई है। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं आपसे यह बहुत स्पष्ट रूप से कह रहा हूं, भाषा नफरत करने के लिए नहीं है। यहां (आंध्र प्रदेश में) मातृभाषा तेलुगु है। हिंदी ‘राष्ट्रीय भाषा’ है और अंतरराष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है।
ALSO READ: आंध्र प्रदेश ने पेश किया 3.22 लाख करोड़ का बजट
नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि आजीविका के लिए मातृभाषा को भूले बिना अधिक से अधिक भाषाएं सीखना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रीय भाषा' सीखने से दिल्ली में हिंदी में सहजता से बातचीत की जा सकती है। उन्होंने अपील की कि 'भाषाओं को लेकर अनावश्यक राजनीति' में शामिल होने की कोई आवश्यकता नहीं है। नायडू ने अधिक से अधिक भाषाएं सीखने का आह्वान किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जिनपिंग से दोस्ती और LAC को लेकर क्या कहा

Uttarakhand : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, विधानसभा में की थी अभद्र टिप्पणी

Pakistan ने हमेशा किया विश्वासघात, भारत के लिए कैसा है ट्रंप का दूसरा कार्यकाल, पॉडकास्ट में PM मोदी ने दिए जवाब

Vaishno Devi : वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, दान में मिले 171 करोड़ रुपए और 27 किलो सोना

महंगी पड़ी तेज प्रताप संग होली, सुरक्षा गार्ड को मिली सजा, कटा स्कूटर मालिक का चालान

सभी देखें

नवीनतम

कूनो में खुले जंगल में छोड़े गए पांच चीते, सीएम मोहन यादव ने बताया गौरव का क्षण

Karnataka : सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को आरक्षण पर भड़की भाजपा, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया पलटवार

प्रधानमंत्री मोदी से प्रशंसा सुनकर आहलादित है मध्यप्रदेश का ‘मिनी ब्राजील’ गांव

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

बैंकों ने बट्टे खाते में डाले 16.35 लाख करोड़ रुपए, वित्तमंत्री ने बताया अब कैसे होगी वसूली

अगला लेख