हिमाचल के राज्यपाल बोले- धार्मिक स्थलों को पिकनिक स्‍पॉट नहीं समझा जाए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (13:44 IST)
Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा है कि विकास कार्यों के कारण धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान हुई है लेकिन इन स्थलों को पिकनिक स्थल नहीं समझा जाना चाहिए। शुक्ला ने देश की समृद्ध विरासत और परंपराओं को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
 
शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे उत्तराखंड और झारखंड के लोगों को इन राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बरकरार रखी जानी चाहिए। शुक्ला ने कहा कि पहले लोग धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए कई दिन और कई घंटे पैदल चलते थे लेकिन अब वे हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं।
ALSO READ: हिमाचल प्रदेश घूमने से पहले अपने बैग में रख लें ये सामान वरना नहीं मिलेगी एंट्री
राज्यपाल ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ में प्रार्थना और ध्यान करते हैं तो लोगों को स्पष्ट संदेश जाता है कि धार्मिक स्थलों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने देश की समृद्ध विरासत और परंपराओं को संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
ALSO READ: ये हैं हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल जहां कम खर्च में उठा सकते हैं प्रकृति का लुत्फ़
शुक्ला ने कहा कि केंद्र ने लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से राजभवन में प्रत्येक राज्य के स्थापना दिवस को मनाने की परंपरा शुरू की है। उन्होंने कहा, हमें अपने मूल्यों को नहीं भूलना चाहिए और न ही विकास से मुंह मोड़ना चाहिए। यदि हम दोनों को साथ लेकर चलेंगे तभी हम अपनी संस्कृति को बचा पाएंगे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

डंपर के नीचे लेटकर युवक ने दी जान, CCTV में कैद हुई मौत

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पाकिस्तान के सीने पर करारा प्रहार

अगला लेख