मां ने सौतेले बेटे के निजी अंग पर डाला गर्म तेल

Webdunia
सोमवार, 6 अगस्त 2018 (10:01 IST)
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला ने छह वर्ष के अपने सौतेले बेटे के निजी अंग पर कथित रूप से गर्म तेल डाल दिया, क्योंकि उसने सोते समय बिस्तर गीला कर दिया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने आज बताया कि घटना कथित रूप से दो अगस्त को यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर कटघोरा पुलिस थाना क्षेत्र के पुच्छपरा गांव में हुई। कटघोरा के थाना प्रभारी केके दुबे ने कहा, बच्चे ने घटना के बारे में अपनी एक रिश्तेदार संगीता को बताया जिसके बाद उसने बच्चे के पिता बजरंग के साथ मंगलेश्वरी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई जो कि बच्चे की सौतेली मां है।

अधिकारी ने बताया कि मंगलेश्वरी ने हालांकि आरोप से इनकार किया है और कहा है कि तेल दुर्घटनावश बच्चे पर गिर गया। दुबे ने बताया कि आरोपी ने हालांकि तब कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जब उससे यह पूछा गया कि वह घटना के तत्काल बाद बच्चे को अस्पताल क्यों नहीं ले गई।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे के रिश्तेदार को जानकारी होने के बाद ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि मंगलेश्वरी के खिलाफ धारा 324 के एक तहत एक मामला दर्ज किया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख