आदित्य ठाकरे के काफिले पर हमला, औरंगाबाद में कर रहे थे शिवसंवाद यात्रा

Webdunia
बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (08:27 IST)
औरंगाबाद। महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद में उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव किया गया। पथराव में आदित्य ठाकरे की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। हालांकि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया।
 
औरंगाबाद के महलगांव में आदित्य ठाकरे की शिव संवाद यात्रा सभा हो रही थी। कार्यस्थल के पास में रमाबाई जयंती मनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि डीजे बजाने की बात पर हुए विवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। ठाकरे समर्थकों ने शिंदे गुट पर हमले का आरोप लगाया है।

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के एक वरिष्ठ नेता का दावा है कि आज शाम को औरंगाबाद में जब आदित्य ठाकरे जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उन पर पथराव किया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में पत्थरबाजी हुई है और पथराव की कोई घटना नहीं हुई है।
 
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अम्बादास दानवे ने ट्वीट किया है कि जब वे लोग महलगांव में सभा स्थल से निकल रहे थे तो तीन-चार पत्थर उनकी ओर फेंके गए। उन्होंने कहा कि यह हिन्दुओं और दलितों के बीच झगड़ा करवाने का प्रयास है और हम इसकी निंदा करते हैं।
 
आदित्य ठाकरे ने हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे को वर्ली से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। हालांकि शिंदे ने इस पर कहा था कि हम छोटी मोटी चुनौती स्वीकार नहीं करते। हमने 6 माह पहले एक चुनौती स्वीकार की थी और इसे पूरा भी कर दिखाया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सभी देखें

नवीनतम

EC को घेरने के लिए राहुल गांधी ने क्या बनाया प्लान? कांग्रेस ने उठाया यह बड़ा कदम

Turkiye Earthquake : तुर्किए में 6.1 तीव्रता का आया तेज भूकंप, दहशत में आए लोग

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा पर ED का शिकंजा, 2 कंपनियों से 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

Mohan Bhagwat : अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सामान्य आदमी के पहुंच से बाहर, Indore में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, शकुन रानी के 2 बार के वोटिंग के दावे का मांगा सबूत

अगला लेख